फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बंद पड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू कराएंगे डीएम

बंद पड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू कराएंगे डीएम

Wed, 24 Apr 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू कराएंगे डीएम
बंद पड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू कराएंगे :डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर को गंदे पानी व कूड़ा करकट से मुक्ति दिलाने के लिए बंद पड़े शहर के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, पंप हाउस एवं गंदे पानी के शोधन के लिए बनाए गए तालाबों का डीएम अजय शंकर पांडेय ने अफसरों को साथ लेकर निरीक्षण किया। ईओ पालिका को कड़े निर्देश दिए कि शहर को गंदगी मुक्त करने के लिए योजना बनाएं। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू करने के लिए जल निगम को एक सप्ताह में प्रोजेक्ट बनाकर देने के लिए कहा गया।

डीएम अजय शंकर पांडेय अफसरों की टीम के साथ शहर के पानी को शुद्ध करने के लिए लगाए गए प्लांट पर पहुंचे। उन्होंने वहां के तालाबों की स्थिति को देखा। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि शहर की सीवर व्यवस्था के लिए एक कम्पोजिट प्लान बनाया जाए। एसटीपी प्लांट को चलाने के नगर पालिका, जल निगम सहित अन्य संसाधनों को साथ लेकर एक प्रोजेक्ट तैयार करे। प्रोजेक्ट एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत किया जाए। कूड़ा करकट, गंदा पानी काली नदी में नहीं गिरने दिया जाएगा। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए। एसटीपी का कार्य अन्य मदों में कटौती करके भी शुरू किया जाए। डीएम ने जल शोधन के लिए बनाए गए तालाबों में मछली पालन किए जाने से संबंधित पत्रावली भी एलबीसी के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए कि काली नदी में कूड़ा करकट व मलबा नहीं डालना चाहिए, इसे रोकने के भी उपाय करे। सफाई व्यवस्था में अब किसी भी प्रकार का व्यवधान नही आना चाहिए। निरंतर अभियान चलना चाहिए। नगर पालिका के कार्यों की लगातार साप्ताहिक समीक्षा होगी। पालिका की बिगड़ी सफाई व्यवस्था के निस्तारण के लिए अन्य अधिकारियों की भी टीम लगाई गई है। शहर को एकदम स्वच्छ बनाना लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर सचिव एमडीए महेंद्र प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम राजीव त्यागी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed