{"_id":"5cb8bf18bdec22141c6e827e","slug":"101555611416-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली बालाजी की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली बालाजी की शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। बालाजी की शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ नगर में निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां और बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। नगर में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा का स्वागत किया।
श्री बालाजी युवा संगठन के आयोजन और बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति बालाजीपुरम के विशेष सहयोग से सप्तम हनुमंत जयंती महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बालाजी शोभायात्रा राजेश फार्म मीरापुर रोड भूड़ से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा जानसठ रोड, जीटी रोड, बड़ा बाजार सहित नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजों के अलावा सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा बालाजी धाम मंदिर ट्रस्ट बालाजीपुरम में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में संगठन अध्यक्ष उत्तम कुमार, अंकित तायल, विकास चौधरी, कोषाध्यक्ष राजकुमार रोहेला, अमित ठाकुर, ज्योति मोहन गोयल, वेदप्रकाश गोयल, सतीश कंसल, अनुज सहरावत, अभिषेक, कमल गर्ग, आशु गोयल, सोनू ठाकुर आदि शामिल रहे।