फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   समाज में कुरीतियों को दूर करने का आह्वान

समाज में कुरीतियों को दूर करने का आह्वान

Sun, 14 Apr 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
समाज में कुरीतियों को दूर करने का आह्वान
समाज में कुरीतियों को दूर करने का आह्वान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुर्जर सद्भावना सभा के तत्वावधान में शुकतीर्थ स्थित गुर्जर धर्मशाला में आयोजित समाज की पंचायत में कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की कमेटी का गठन किया गया। मुख्य वक्ता रालोद के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने समाज में फैली कुरीति दहेज व ब्रह्मभोज को दूर करने के लिए सुझाव दिए। उन्होंने लोगों से इन कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। गुर्जर सद्भावना सभा के उपाध्यक्ष ओपी चौहान ने समाज के बच्चों के लिए गांव गांव जाकर करियर काउंसलिंग देने का प्रस्ताव रखा। सभी ने इस पर सहमति जताई। आचार्य कुंवर पाल शास्त्री ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा शिक्षा, संस्कार व संस्कृति को महत्वपूर्ण बताते हुए इनके बढ़ावे को बल दिया। इसके बाद गुर्जर सद्भावना सभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें धारा सिंह मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। संदीप सिकंदरपुर ,कालूराम दरियापुर, मैनपाल दरियाबाद, आदित्य, राम सिंह, संदीप आर्य, राजू, समय सिंह, जसबीर, पंकज, जयकरण, सतपा, राजेंद्र, सुरेंद्र, प्रदीप, कुलदीप, विकेंद्र, मैनपाल, प्रधान मायाराम, संसार सिंह, जयप्रकाश, बब्लू, मदन पाल कासमपुर खोला कुलदीप भूमा तथा अन्य लोगों को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संतर पाल ने तथा संचालन मास्टर मदन पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed