फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चौसठ रिद्धि सिद्धि विधान का आयोजन

चौसठ रिद्धि सिद्धि विधान का आयोजन

Sun, 14 Apr 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
चौसठ रिद्धि सिद्धि विधान का आयोजन
भारत का लोकतंत्र भगवान महावीर के सिद्धांतों पर आधारित
विज्ञापन

खतौली। एलाचार्य क्षमाभूषण महाराज ने कहा कि धर्मनगरी में उत्सव को लेकर उल्लास का माहौल है। महाराज ने कहा कि जीवन में हमें महान बनने की प्रेरणा महापुरुषों से ही मिलती है। भगवान महावीर ने कहा था कि प्राणी मात्र को गले लगाओ, जो आत्मा आपके अंदर, वही सभी प्राणियों में भी विद्यमान है। भारत का लोकतंत्र भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा व अनेकांत पर आधारित है।

नगर में इंदिरा मूर्ति स्थित पंडाल में क्षमाभूषण महाराज के मंगल सान्निध्य में तथा विधानाचार्य जय निशांत जी टीमकगढ़ के निर्देशन में चौसठ रिद्धि सिद्धि धार्मिक विधान का पवित्र धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया। उत्सव पंडाल में विराजमान जितेंद्र भगवान की प्रतिमा का अभिषेक करके श्रद्धालु सुश्रावकों ने पूजा अर्चना की। संगीतकार लक्की एंड पार्टी की मधुर भक्ति धुनों पर भक्तों ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। धर्मसभा में एलाचार्य क्षमाभूषण महाराज ने कहा कि नगर के श्रद्धालु भगवान महावीर के 2619वें जन्मकल्याणक महा महोत्सव को श्रद्धा, समर्पण व भक्तिभाव के साथ मना रहे हैं। इस कार्य के लिए नया मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। जीवन में हमें महान बनने की प्रेरणा महापुरुषों से ही मिलती है। भगवान महावीर ने कहा था कि प्राणी मात्र को गले लगाओ, जो आत्मा आपके अंदर, वही सभी प्राणियों में भी विद्यमान है। भारत का लोकतंत्र भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा व अनेकांत पर आधारित है। भगवान महावीर समता, स्वतंत्रता और मानवीय एकता के परिपोषक थे। इस मौके पर शास्त्र सजाओ प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण का आयोजन छवि जैन के संयोजन में हुआ। पार्श्व महिला मंडल के निर्देशन में कलश सजाओ पर्ची प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डा. आशा जैन व कल्पेंद्र जैन के मार्गदर्शन में नया मंदिर के पंचकल्याणक महामहोत्सव की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य इंद्र सभा का मंचन स्थानीय पात्रों द्वारा अत्यंत मनोहारी रूप से किया गया। इस अवसर पर मुकेश एडवोकेट, नीरज बंटी, निर्दोष, राजीव मुखिया, राहुल, हितेष सराफ, आदीश, पंकज इंजीनियर, प्रदीप सराफ, राकेश, अंचित, पुलकित, एलएम जैन, बबलू मुखिया, नवीन, दीपक, सतीश, अनुराग प्रधानाचार्य, प्रमोद, अनीता, अर्चना, रुची, सोनिया, प्रज्ञा, नीरज जैन प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed