{"_id":"5ca64a3fbdec2214593a9ca7","slug":"101554401855-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ मेलजोल बढ़ाते हैं मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ मेलजोल बढ़ाते हैं मेले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ मेलजोल बढ़ाते हैं मेले
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने प्रशासन से छह अप्रैल से शुरू होने जा रहे नवरात्रों के मद्देनजर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला प्रांगण में सफाई, बिजली, पानी और पुलिस की व्यवस्था समुचित ढंग से कराने की मांग की है।
संगठन कार्यालय पर बैठक में प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत है। जिनसे धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ आपसी मेलजोल भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू हो जाएंगे। नवरात्र में पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों का श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर में तांता उमड़ने लगता है। इसलिए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए मंदिर प्रांगण में सफाई, पेयजल, बिजली और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को समुचित किया जाए। ताकि अपराधी तत्वों पर निगाह रखी जा सके। साथ ही मेला प्रांगण से अतिक्रमण को अतिशीघ्र हटवाया जाए। ताकि भक्तों को परेशानी न उठानी पड़े। मंदिर क्षेत्र के आसपास मांस की दुकानों को भी हटवाने की मांग की गई। अध्यक्षता रामकला सैनी और संचालन डा. बी. पी. सिंह ने किया। बैठक में हाजी हनीफ, कृष्ण दत्त शर्मा, वाजिद अली, राजपाल जाटव, रहतू त्यागी, अंग्रेश पंवार, खेमकरण कश्यप, विक्की सभासद, आदेश त्यागी, सचिन वर्मा, गुलनवाज, अनोज त्यागी, आजाद सिंह आदि रहे।