फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धूमधाम से मनाई राजा रतनचंद की जयंती

धूमधाम से मनाई राजा रतनचंद की जयंती

Mon, 18 Feb 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई राजा रतनचंद की जयंती
बालिकाओं की शिक्षा पर दिया जोर
विज्ञापन

मीरापुर। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा द्वारा राजा रतनचंद की 355वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि डॉ विकास चंद गर्ग ने बालिकाओं के शिक्षा को बढ़ाने पर जोर दिया।

कस्बे के पड़ाव चौक स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ-हवन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ आरएस गर्ग व एनसी मित्तल ने समाज के लोगों से राजा रतनचंद के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। राजवंश मयूरी नृत्य प्रतियोगिता में आठ वर्ष तक की बालिकाओं ने नृत्य व गायन का प्रदर्शन किया, जिसमें माही को प्रथम, भव्या को द्वितीय व राधिका तृतीय स्थान प्रदान किया गया। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में तीन वर्ष का लाव्यांश गोयल व ओजस्वी सिंघल क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। समाज के 21 अति बुजुर्ग लोगों को नागरमल गोयल व शकुंतला गोयल की स्मृति में सम्मानित किया गया। आलोक चंद गुप्ता, रश्मि गुप्ता व संजीव गुप्ता को भवानी प्रसाद गर्ग स्मृति सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन धारण कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अजित मित्तल, लोकेश चंद गुप्ता, बीके सिंघल, अंबुज गुप्ता, अखिल चंद्रा, योगेश गुप्ता, प्रणव गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अशोक कुमार गर्ग, लोकेश कुमार संगल, अचल कुमार गोयल, राकेश गुप्ता व अभिषेक गर्ग का सहयोग रहा। संचालन धीरज ऐरन, अचल गोयल व पंकज गर्ग ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed