फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार्यशाला में दी परिवार नियोजन की जानकारी

कार्यशाला में दी परिवार नियोजन की जानकारी

Fri, 15 Feb 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में दी परिवार नियोजन की जानकारी
कार्यशाला में परिवार नियोजन की जानकारी दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। द चैलेंज इनिशिएटिव फॉर हेल्दी सिटीज कार्यक्रम के अंतर्गत पीएसआई के तत्वावधान में आशाओं और एएनएम की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एएनएम टीसी कूकड़ा पर हुआ।

राज्य प्रशिक्षिका प्रभा शर्मा ने कहा कार्यशाला में गरीबी में जीवन जीने वाले और मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए परिवार नियोजन नए और आसान तरीकों को पहुंचाने में आशाएं एवं एएनएम अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। राज्य प्रशिक्षिका मीनाक्षी दीक्षित ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि द चैलेंज इनिशिएटिव फॉर हेल्दी सिटीज (टीसीआईएचसी) कार्यक्रम के अंतर्गत नगरीय आशाओं को महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करना है। इसका उद्देश्य शहरी गरीब क्षेत्रों में परिवार नियोजन को सफल बनाने के लिए बेहतर सुविधाओं को पहुंचाना और लोगों को को जागरूक करना है। कार्यशाला के माध्यम से लोगों की यह भ्रांति दूर करने के लिए आशाओं और एएनएम को तैयार करना है कि शहर के लोगों को सभी जानकारी होती है। कार्यशाला में परिवार नियोजन के क्रियान्वयन में आशा की भूमिका, परिवार नियोजन संबंधी चुनौतियां और बाधाएं, परिवार नियोजन का अर्थ आदि की जानकारी दी गई। आयोजन में एएनएम टीसी कूकड़ा प्रभारी सरिता, पीएसआई शबिया, रजनी आदि का सहयोग रहा। 24 प्रतिभागी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed