फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप

गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप

Wed, 13 Feb 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप
गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

रतनपुरी। गत सप्ताह आए आंधी तूफान और भारी बारिश के साथ ओलों से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। क्षेत्र में तूफान के कारण मकानों की छतें उड़ गई थी। कई मकानों की दीवारें भी ध्वस्त हो गई थीं। काफी संख्या में विद्युत खंभे भी गिर गए थे। सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि इस तूफान की वजह से क्षेत्र में करीब 85 खंभे टूटकर गिर गए। अकेले फुलत रजबाहे के पास ही करीब 16 खंबे टूटे हैं। कई जगह ट्रांसफार्मर भी टूटकर नीचे गिरे हैं। जिसके कारण फुलत, चंदसीना, बड़सू, रतनपुरी, अंबरपुर, मथेड़ी व खेड़ी तगान आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति अभी भी बाधित चल रही है। अवर अभियंता ने बताया कि इन गांवों की आपूर्ति सुचारु करने में अभी करीब दो दिन का समय और लग सकता है। इसके लिए विभाग की कई टीमें लगातार कार्य में जुटे हुए हैं। नए खंबे उपलब्ध न होने के कारण कार्य में विलंब हो रहा है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed