फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   इस्लाम के विरुद्ध बात करने वाला हो जाता है इस्लाम से खारिज: उलमा

इस्लाम के विरुद्ध बात करने वाला हो जाता है इस्लाम से खारिज: उलमा

Thu, 31 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
इस्लाम के विरुद्ध बात करने वाला हो जाता है इस्लाम से खारिज: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलने को लेकर उलमा की राय का विरोध जताने वाले लखनऊ के अधिवक्ता डा. सैय्यद रिजवान को लेकर देवबंदी उलमा ने पलटवार करते हुए कहा कि वकील होने के नाते उन्हें इस्लामी और मजहबी मामलात में राय देने का कोई हक नहीं है। उलमा का यह भी कहना है कि जो लोग इस्लाम के विरुद्ध बात करते हैं वो इस्लाम से खारिज हो जाते हैं।
विज्ञापन

फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि डॉक्टर सैय्यद रिजवान को इस्लामी तालीमात के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए जो लोग उनके करीब हैं और उनसे भलीभांति परिचित हैं उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह उनसे मुलाकात करें और उनको इस्लामी तालीम से रुबरु कराएं। उन्होंने कहा कि एक वकील होने के चलते उनको इस्लाम और मजहब के बारे में राय देने का कोई हक नहीं है। ऑल इंडिया दावातुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा का कहना है कि इस पर कोई नारेबाजी करे या सियासत करे मुसलमानों के लिए जो चीज जायज नहीं है वो कभी जायज हो भी नहीं सकती। वंदेमातरम पर दारुल उलूम का फतवा और उलमा की राय एकदम दुरुस्त है। बता दें कि लखनऊ के अधिवक्ता डा. सैय्यद रिजवान ने पूर्व में भारत माता की जय और वंदेमातरम को लेकर उलमा की राय का 11 हजार बार भारत माता की जय और वंदेमातरम बोलकर विरोध किया है। साथ ही कहा कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि मुस्लिम समाज में यह संदेश जाए कि इस तरह के फतवों और उलमा की राय की कोई अहमियत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दोनों चीजों को जाति या मजहब से जोड़ना गलत है।
विज्ञापन

कहां मस्जिद बने कहां मंदिर सुप्रीम कोर्ट तय करेगा: फारुकी
देवबंद। सुन्नी वक्फ बोर्ड को निर्मोही अखाड़े की विद्याकुंड की जमीन पर मस्जिद बनाने की पेशकश किए जाने पर मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि यह पेशकश अदालती नहीं है। जब मसला अदालत में विचाराधीन है तो अदालत जो फैसला करेगी वो ही माना जाएगा। उन्होंने कहा कि हुकूमत ने भी इस तरह की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की है उस पर भी अदालत ही सोचेगी और फैसला करेगी। कहां मस्जिद बनेगी और कहां मंदिर बनेगा इसका फैसले अदालत करेगी। जहां तक बाहर बैठकर इस मसले को सुलझाने का सवाल है तो यह रास्ता खुला हुआ है और इस पर कई बार कोशिशें भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed