फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुबह छाया कोहरा, बना रहा ठंड का असर

सुबह छाया कोहरा, बना रहा ठंड का असर

Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सुबह छाया कोहरा, बना रहा ठंड का असर
कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगी लगाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा छाया और दिन में भी सर्दी का असर बना रहा। शाम को भी लोगों की कंपकंपी छूटती रही।

कई दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। कुछ दिन पहले तक कोहरा नहीं आ रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा छाया। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा साफ हो गया, लेकिन हवा के कारण ठंडक बनी रही। जब तक बच्चों के स्कूल जाने का समय हुआ तब तक कोहरा साफ हो चुका था। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री था, जबकि बृहस्पतिवार को 3.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। दिन में कई बार बादल छाने से ठंडक बढ़ गई। शाम को शीतलहर के चलते लोग कंपकंपाते दिखे। शाम को लोग अलाव के आसपास बैठकर हाथ सेकते दिखाई दिए। ठंड का असर बाजार पर भी नजर आ रहा है। सामान्य दिनों की अपेक्षा ठंड के मौसम में बाजार जल्दी बंद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed