फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सपा-बसपा गठबंधन लोकतंत्र के लिए खतरा

सपा-बसपा गठबंधन लोकतंत्र के लिए खतरा

Mon, 14 Jan 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा गठबंधन लोकतंत्र के लिए खतरा
सपा-बसपा गठबंधन लोकतंत्र के लिए खतरा : स्वामी चिन्मयानंद
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। भाजपा सांसद स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन जातियों का गठजोड़ है, जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। सपा-बसपा दोनों पार्टियों का अस्तित्व खतरे में है, जिसके चलते उनके नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।
हरिद्वार से नई दिल्ली जा रहे पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं सांसद स्वामी चिन्मयानंद का शनिवार को हाईवे के सिसौना में भाजपा के विधानसभा क्षेत्र संयोजक धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत सांसद ने कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन भाजपा के डर से किया गया है और इन दोनों पार्टियों का कोई अस्तित्व ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मायावती और अखिलेश यादव दोनों ही अवसरवादी हैं, जो जनता के क्या होंगे। रोहाना गन्ना समिति के चेयरमैन रिंकू, प्रधान दौलत सिंह, ऋषभ गुर्जर, ब्रजपाल पांचाल, मुखिया, मुल्कराज, राकेश शर्मा, हिमांशु सैनी, प्रधान भोला सिंह व साजिद त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर किया स्वागत
छपार। बिजोपुरा के ग्राम प्रधान दौलत सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका सिसौना में स्वागत किया गया। सिसौना के प्रधान भोला सिंह के आवास पर हुए कार्यक्रम में सतेंद्र आर्य, सौरभ सिंह, ऋषभ गुर्जर, सहेंदर सिंह, नादान सिंह, राजबीर व अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed