{"_id":"5c2e5633bdec22048c550df4","slug":"101546540595-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने पेड़ काटने वाले मजदूरों को भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने पेड़ काटने वाले मजदूरों को भगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने मजदूरों को भगाया
मंसूरपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने बिना मुआवजा दिए पेड़ काट रहे सुपरवाइजर को लकड़ी की ट्रॉली सहित पकड़ करके पुलिस को सौंप दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मजदूरों को भगा दिया। कुछ मजदूर कार्यकर्ताओं के तेवर भांप करके मौके से भाग गए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बगैर मुआवजा दिए पेड़ों की कटाई की गई, तो भाकियू आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
रेलवे विभाग फ्रेट कॉरिडोर रेलवे की लाइन बिछाने के लिए भूमि का अधिग्रहण कर रहा है। नेशनल हाईवे पर धोला पुल के पास रेलवे द्वारा 19 बीघा के आम के बाग का भी अधिग्रहण किया गया है। किसानों ने कहा कि कुछ किसानों को अभी तक अधिग्रहीत की गई भूमि का भी मुआवजा नहीं मिला है। रेलवे विभाग अपनी धींगामस्ती से आम के हरे बाग भी कटवा रहा है। बृहस्पतिवार को किसानों को जैसे ही बाग की कटाई का पता चला, तो भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में किसान बाग में पहुंचे। कुछ मजदूर किसानों को देखकर वहां से भाग निकले। वहां कार्य करा रहे सुपरवाइजर छोटू को किसानों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों ने सुपरवाइजर तथा लकड़ी से भरी ट्रॉली को पुलिस को सौंप दी। किसानों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। पीड़ित किसान चौधरी वीर सिंह ने बताया कि बिना मुआवजा दिए तथा किसानों को बगैर सूचना के लगभग 100 हरे आम के पेड़ काट दिए गए हैं, जबकि किसान रेलवे विभाग तथा जिला प्रशासन को अवगत करा चुके हैं कि बिना मुआवजा दिए वे एक भी पेड़ नहीं कटने देंगे। प्रदर्शनकारियों में सुभाष, अमित कुमार, मूलराज, इंदर कुमार, भाकियू नेता एहसान, मुबारिक राव, नंदकिशोर पांचाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।