{"_id":"5c2bb57fbdec2256af3f5567","slug":"101546368383-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किर्गिस्तान देश के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया दारुल उलूम का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किर्गिस्तान देश के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया दारुल उलूम का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किर्गिस्तान देश के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने किया दारुल उलूम का दौरा
देवबंद (सहारनपुर)। किर्गिस्तान देश के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के जिम्मेदारों से मुलाकात की तथा एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया को देखकर प्रशंसा की।
मंगलवार की दोपहर देवबंद पहुंचे किर्गिस्तान के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संस्था के जिम्मेदारों से मुलाकात की तथा यहां दी जानी वाली तालीम, छात्रों के रहन सहन, उलमा-ए-देवबंद और उनके इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने लाइब्रेरी में ऐतिहासिक पुस्तकों को देखा और निर्माणाधीन लाइब्रेरी में भी पहुंचे। इसके साथ ही एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में उन्होंने जौहर की नमाज अदा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे मो. अनस ने मस्जिद रशीद को देखकर उसकी जमकर प्रशंसा की। देर शाम वह यहां से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।