{"_id":"5c291123bdec2257036f7f0f","slug":"101546195235-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट महासभा ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट महासभा ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
खतौली। जाट महासभा तहसील खतौली की ओर से आयोजित वार्षिकोत्सव एवं अलंकरण समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जाट महासभा राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि जाट समाज का स्वर्णिम इतिहास है और भारतीय इतिहास ही जाट इतिहास है। देश का वजूद बनाने में जाट समाज ने कई बड़ी लडाइयां लड़ी। महिला प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राकेश ने कहा कि समाज को शिक्षा पर ध्यान देकर समाज में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। शुगर मिल के उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने कहा कि समाज में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। जिससे समाज में एकता बनी रहे तथा बच्चों में आगे बढ़ने की ललक पैदा हो। इस दौरान अतिथियों द्वारा जाट दर्शन पत्रिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व यज्ञ किया गया। जिसमें कुंवर विजयराज सिंह यज्ञमान रहे। यज्ञ राजेश्वर आर्य ने संपन्न कराया।
कार्यक्रम में इंटरमीडिएट के 42, हाईस्कूल यूपी बोर्ड व सीबीएसई के 62 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। अध्यक्ष जसवीर सिंह राणा, महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। जिलाध्यक्ष देवी सिंह सिंभालका की अध्यक्षता तथा धर्मेंद्र तोमर ने संचालन किया। कार्यक्रम में धनेंद्र तोमर, ओमपाल सिंह चेयरमैन, मनोहर सिंह राणा, धर्मवीर सिंह, करण सिंह, रामकुमार राठी, मनीष चौधरी, अरविंद तालियान, विजय पाल, उदयवीर चेयरमैन, महेंद्र मलिक, दयानंद आर्य, विरेंद्र सादपुर, श्यामपाल सिंह चेयरमैन, नरेश चौधरी, मगनवीर सिंह, संजय अहलावत, पंकज राठी, योगेंद्र अहलावत, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।