फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भारत रत्न मऊामना को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

भारत रत्न मऊामना को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Tue, 25 Dec 2018 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
भारत रत्न मऊामना को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
महामना मदन मोहल मालवीय का जीवन दर्शन राष्ट्र के लिए पथ प्रदर्शक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सामाजिक एवं शिक्षण संस्थाओं की ओर से हुए कार्यक्रम में महामना के व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी दी गई।
सरस्वती शिशु मंदिर साकेत में आयोजित जयंती में ब्रह्मविद्या पीठाधीश्वर स्वामी महादेव आश्रम ने मालवीय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। महेश अवस्थी, शुभम शर्मन, उत्तम पंडित, रमेश सेमवाल, वीके शर्मा, अशोक शर्मा, आस्था शर्मा, अनिल शर्मा, अनुज दीक्षित, अरविंद, मनोज शर्मा आदि ने महामना के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डा. संदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा, ओमदत्त शर्मा, हरीश गौतम, हेमा शर्मा, आदेश शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, सचिन मुद्गल आदि का सहयोग रहा। महामना मालवीय इंटर कॉलेज में डीआईओएस प्रवीण कुमार, प्रबंध समिति अध्यक्ष अरविंद राज शर्मा एवं प्रबंधक आरडी शर्मा ने मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हवन में आहुतियां दी गई। प्रधानाचार्य डॉ विनीत ने महामना के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दीक्षित, डीजीसी राजीव शर्मा, श्रीकांत कौशिक, श्रीचंद शास्त्री, मनोज गौड़, ऋषि भारद्वाज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ जेडी शर्मा ने तथा संचालन दिनेश कुमार ने किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना मंच की आनंदपुरी में हुई गोष्ठी में सतीश शर्मा, होतीलाल शर्मा, पंडित विष्णु शर्मा ने उन्हें शिक्षाविद् व सच्चा राष्ट्रभक्त बताया। मुकेश शर्मा, राकेश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, विजय शुक्ला, प्रदीप शर्मा, नवरत्न शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


परशुराम सेना ने निकाली बाइक रैली
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की नगर इकाई ने मालवीय जयंती पर बाइक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने धार्मिक सौहार्द बढ़ाने का संदेश दिया। राहुल शर्मा, पंडित अश्वनी, प्रभात कौशिक, निरंकार शर्मा, निशा शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, अंबिका शर्मा, कमल शर्मा, विनय भारद्वाज आदि रैली में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed