{"_id":"5ba151c2867a55239a7922eb","slug":"101537298882-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी की इलेक्शन पटीशन खारिज की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी की इलेक्शन पटीशन खारिज की चर्चा
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलकीस के समर्थकों ने खुशी में मिठाइयां बांटी
खतौली। नगर पालिका परिषद के चुनाव में हारी भाजपा प्रत्याशी रितु जैन के द्वारा कोर्ट में दायर दोबारा मतों की गिनती कराने को इलेक्शन पीटिशन को खारिज करने की चर्चा है, जिसको लेकर वर्तमान चेयरमैन बिलकीस के समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटी। हालांकि अभी तक इलेक्शन पीटिशन खारिज होने संबंधित कोई कोर्ट का आदेश नहीं मिला है। इस मामले को लेकर नगर में चर्चा जोरों पर है।
बता दें कि वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन की मां रितु जैन को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। सपा ने उनके विरोध में बिलकीस को चुनाव मैदान में उतारा था। पिछले वर्ष 26 नवंबर को मतदान हुआ था। एक दिसंबर 2017 को मतगणना हुई थी, जिसमें मात्र नौ मतों से भाजपा प्रत्याशी को सपा प्रत्याशी ने पराजित कर दिया था। मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी रितु जैन ने निरस्त किए गए मत पत्रों की दोबारा से जांच कराने की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने मतगणना करने से इंकार कर दिया था। भाजपा प्रत्याशी रितु जैन ने कोर्ट में मतों की दोबारा से मतगणना कराने को कोर्ट में इलेक्शन पीटिशन दायर किया था। मंगलवार को नगर में चर्चा फैली कि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान रितु जैन की इलेक्शन पीटिशन को खारिज कर दिया है, जिसको लेकर सपा की वर्तमान चेयरमैन बिलकीस के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। चेयरमैन के पति सपा नेता काजी जमील को उनके समर्थकों ने मिठाइयां खिलाई और खुशी का इजहार किया। हालांकि इलेक्शन पीटिशन खारिज होने के कोर्ट का आदेश वर्तमान चेयरमैन बिलकीस के पति जमील अहमद भी नहीं दिखा सके। उनका कहना है कि बुधवार को कोर्ट से आदेश की प्रति लेने के बाद मीडिया के समक्ष प्रस्तुत कर दी जाएगी।