{"_id":"5b7db81342c792465942fbea","slug":"101534965779-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह गान प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह गान प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल अव्वल
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समूह गान प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी
मुजफ्फरनगर। शहर के पांच स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच हुई समूह गान प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाजी मारते हुए फाइनल में होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल को पछाड़ा। स्कूली बच्चों ने हिंदी व संस्कृत के गीतों के गायन में प्रतिभा दिखाकर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भारत विकास परिषद सम्राट शाखा द्वारा महेश ज्ञानदीप स्कूल में समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एसडी पब्लिक स्कूल, होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल, शारदेन स्कूल, भागवंती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और गोल्डन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम के साथ हुआ। प्रतियोगिता में ड्रा के अनुसार निकाली गई पर्ची पर लिखे हिंदी व संस्कृत भाषी देशभक्तिपूर्ण गीतों को गाकर शानदार प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर अतिथियों के साथ ही श्रोतागण भी मंत्रमुग्ध हो गए। शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुई गायन प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल ने प्रथम, होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल ने द्वितीय, शारदेन स्कूल ने तृतीय, भागवंती ने चतुर्थ व गोल्डन पब्लिक स्कूल ने पंचम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित तायल, राजेंद्र सिंघल, रामकुमार तायल के साथ ही निर्णायक मंडल के मुकेश तायल, दिलीप मिश्रा व डॉक्टर जेके जैन का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किए गए। परमकीर्ति शरण, संजय मित्तल, विनय शर्मा, डीसी मित्तल, कुलदीप भारद्वाज, संदीप जैन, सुनील अग्रवाल, कृष्ण कुमार बंसल, कीमती लाल जैन, गोपाल कंसल, प्रेमप्रकाश, अशोक सिंघल, धर्मेंद्र त्यागी, लवी अग्रवाल, पीके गुप्ता, मनोज गुप्ता आदि का सहयोग रहा।