फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया

भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया

Sat, 18 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया
खतौली। धर्मनगरी के नौ जैन मंदिरों में पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव धार्मिक और मांगलिक क्रियाओं के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने निर्वाण लड्डू समर्पित किए।
विज्ञापन

सुबह भगवान पार्श्वनाथ की शांतिधारा, अभिषेक और पूजन के साथ अर्घ्य समर्पित किए गए। भक्ति संगीत के साथ श्रद्धा की धारा बह रही थी। पीसनोपाड़ा मंदिर में आयोजित धर्मसभा में एलाचार्य क्षमाभूषण महाराज ने कहा कि भगवान पार्श्वनाथ जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर हैं। आज की पावन बेला हम सभी को सहिष्णुता व क्षमा का पाठ पढ़ाने आई है। प्रभु पार्श्वनाथ के जीवन अनेक प्रतिकूलता आई, परंतु उन्होंने समता व क्षमा के द्वारा विजय प्राप्त की। उन्होंने जीवन का नवनिर्माण करते हुए निर्वाण पद की प्राप्ति की तथा अष्टकर्मों का नाशकर उन्होंने अनंत गुणों का खजाना प्राप्त किया।
विज्ञापन

मौके पर मंदिरों में धार्मिक विधान संगीतमयी भक्ति के साथ आयोजित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम व धर्म चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुए। सिद्धार्थ, प्रदीप टीकरी, सुशील, रवि, अशोक शास्त्री, तुषांग, राजेंद्र दादरी, संजय महलका, रामकुमार, राकेश अंबर, जयभगवान, धनेंद्र सर्राफ, राकेश बजाज, सुनील ठेकेदार, योगेश सर्राफ, अरुण औषधि, मुकेश, नीरज प्रवक्ता, कविता, डॉ. क्षितिज, सपना, प्रीति, अलका, ललिता, दीपक भैंसी, अंजू, पिंकी, मृदुला, पूजा, डा. आशा, श्रीपाल, बीना, अकलंक प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed