{"_id":"5b4a4aaf4f1c1b36748b4c1c","slug":"101531595439-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान वार्ता में नहीं पहुंचे, मिल गेट पर पंचायत आज होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान वार्ता में नहीं पहुंचे, मिल गेट पर पंचायत आज होगी
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। एसडीएम ने शनिवार को गन्ने की घटतौली का पैसा तथा व्याज सहित बकाया गन्ने का भुगतान करने की मांग को लेकर थाने में समझौता कराने को बैठक बुलवाई। समझौता वार्ता में किसान नहीं पहुंच सके, जिस कारण वार्ता स्थगित करनी पड़ी। रविवार को किसानों की पंचायत होगी। जिसमें किसानों की भीड़ को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।
त्रिवेणी शुगर मिल गेट पर किसानों का पिछले 10 दिनों से अपनी मांगों को लेकर बेमियादी रात दिन का धरना चल रहा है। शनिवार को भी किसान अपने मांगों को लेकर धरने पर क्रमिक अनशन पर बैठे। रविवार को होने वाली किसानों की पंचायत को टालने के लिए एसडीएम अतुल कुमार ने थाने में समझौता वार्ता बुलवाई। वार्ता के लिए डीसीओ ओमप्रकाश यादव, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक विश्वामित्र पाठक, समिति के सचिव सुभाष यादव, मिल के जीएम डा. अशोक कुमार, मिल के गन्ना महाप्रबंधक एके सिंह, सीओ डा. राजीव कुमार सिंह को बुलवाया गया। अधिकारियों की थाने में घंटों बातचीत हुई। एसडीएम ने किसानों को भी थाने में समझौता वार्ता के लिए बुलवाया था, लेकिन किसान नहीं पहुंचे।
किसानों के वार्ता में नहीं आने पर एसडीएम ने समझौता वार्ता स्थगित कर दी। सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार को मिल गेट पर किसानों की विशाल पंचायत होगी। पंचायत में क्षेत्र के हजारों किसान शामिल होंगे। पंचायत में ही सर्वसम्मति से मिल के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाए जाने का एलान भी किया जाएगा। धरने पर जयप्रकाश शास्त्री, चौधरी उधम सिंह, चौधरी उधयवीर सिंह, कालूराम, प्रमोद अहलावत, रामनिवास, प्रवेश उर्फ लटूरे, बाबूराम गुर्जर, सुमित एडवाकेट आदि किसान शामिल रहे।