{"_id":"5b4a4aa94f1c1b51748b4d32","slug":"101531595433-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 6520 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में 6520 वादों का निस्तारण
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले के विभिन्न न्यायालयों में 6520 वादों का निस्तारण किया गया। दुर्घटना के 24 और बैंक ऋण के 277 मामलों में भी सुलह समझौता कराया गया।
जिला जज संजय पचौरी की निर्देशन में लोक अदालत में काफी संख्या में वादकारी शामिल हुए। जिले में कुल 6520 वादों का निस्तारण किया गया। इन वादों में सात लाख 49 हजार तीस रुपये का अर्थ दंड भी वसूला गया। लोक अदालत में दुर्घटना के 24 मामलों में आपसी सुलह कराया गया। वादकारियों को 73 लाख 33 हजार रुपये प्रतिकर के रुप में दिलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकर के सचिव विपिन कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर के प्रशासनिक अधिकारियों के न्यायालयों में 2019 और शामली के प्रशासनिक अधिकारियों के न्यायालयों में 2045 मुकदमों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक ऋण के 277 मामलों का निस्तारण भी किया गया। एक करोड़ 82 लाख 66 हजार 600 रुपया आपसी सुलह-समझौते में बैंकों को मिलेगा। जिले में लोक अदालत का नोडल प्रभारी अपर जिला जज ओमवीर सिंह को बनाया गया था।