{"_id":"5b2fef974f1c1bed778b5c87","slug":"101529868183-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार हर मोर्चे में फेल सबित-तेगबहादुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार हर मोर्चे में फेल सबित-तेगबहादुर
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में खतौली विधानसभा प्रभारी तेगबहादुर सैनी ने कहा कि देश व प्रदेश में चल रही भाजपा की सरकार हर मोर्चे में फेल साबित हो रही है। बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
भूड़ फलावदा रोड पर आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रविवार को हुई बैठक में तेगबहादुर ने कहा कि आज महंगाई की वजह से हर आदमी परेशानहाल है। प्रतिदिन चीजों के दाम कम होने के बजाए बढ़ते ही जा रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ने से युवा वर्ग आज सड़कों पर डिग्री लेकर धक्के खाता घूम रहा है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहम्मद तारिक कुरैशी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से आम जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा को केंद्र से उखाड़ फेंकने के लिए जनता कांग्रेेस जुड़ने लगी है। संचालन ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी ने किया। बैठक में सतीश गर्ग, सतपाल सिंह, ठाकुर उदयवीर सिंह, सरदार मंजीत सिंह, बाबूराम कटारिया, हाजी इजहार अहमद, राजेंद्र सैनी, सरोज राजपूत, मुकेश शर्मा, जमील अंसारी, संजीव त्यागी, बचन सिंह, प्रेम सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।