{"_id":"5af1f2624f1c1b5d098b8e43","slug":"101525805666-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु फिल्म मेकर प्रतियोगिता में पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु फिल्म मेकर प्रतियोगिता में पुरस्कृत
Updated Wed, 09 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लघु फिल्म मेकर प्रतियोगिता में पुरस्कृत
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप आफ कालेज में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के बीजेएमसी में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा करियर प्लानिंग विषय पर बनाई गई लघु फिल्म को रुड़की के एक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यंग फिल्म मेकर प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया।
लघु फिल्म में विद्यार्थियों ने यह दिखाने का प्रयास किया कि किस प्रकार आज भी ज्यादातर युवा अपने करियर का चुनाव करने के लिए भ्रमित हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बीजेएमसी के विद्यार्थियों में वंशिका अरोरा, अपर्णा त्यागी, सौरभ अहलावत एवं कुलदीप सिंह द्वारा निर्मित लघु फिल्म को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज के चेयरमैन एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि यह गर्व की बात है हमारे कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बनाई फिल्म को बड़े मंचों पर पुरस्कार मिला है। इस दौरान बीके त्यागी, प्रेरणा मित्तल, रवि गौतम, ब्रजकिशोर सिंह, वैशाली गर्ग, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।