{"_id":"5ab2a3dd4f1c1b2b618b4ce2","slug":"101521656797-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में मां का गुणगान, धार्मिक आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में मां का गुणगान, धार्मिक आयोजन
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। चैत्र नवरात्र महोत्सव में बुधवार को मां के चतुर्थ शक्ति स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। घरों में महिलाओं की मंडली कीर्तन कर मां का गुणगान किया। नगर में बुधवार को दुर्गा मंदिर, कैलादेवी मंदिर, देवी मंदिर, काली देवी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में बुधवार की सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मंदिरों के आसपास पुलिस काफी चौकस रही।
रामनवमी से लगेगा मां गोकुला देवी का मेला
शाहपुर। कस्बे में रामनवमी से लेकर चतुर्दशी तक लगने वाले श्री सिद्ध पीठ मां श्री गोकुला देवी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में है। सिद्ध पीठ मां श्री गोकुला देवी मेला समिति के अध्यक्ष सभासद उमेश गोयल ने बताया कि रामनवमी से लेकर चतुर्दशी तक लगने वाले छह दिवसीय मेले का शुभारंभ रामनवमी और मेला ध्वज की शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। मेला पंडाल में भजन संध्या के अलावा अन्य संस्था सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे । श्री रामनवमी शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद डॉ. संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी करेंगे। पा लकी पूजन गुड़ व्यापारी नेता पवन गोयल और दीप प्रज्वलित नगर गौ सेवा प्रमुख विजय बंसल करेंगे। मेला समिति उपाध्यक्ष कपिल सैनी, महामंत्री नवीन राणा, सचिव विजय गोयल मौजूद रहे।