फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत

ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत

Mon, 05 Mar 2018 12:09 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत
तितावी। तितावी क्षेत्र में हिंडन नदी से गुजर रहे ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गए। शोरशराबा होने पर कड़ी मशक्कत चालक का शव ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस कार्रवाई के परिजन शव को साथ ले गए।
विज्ञापन

गांव नंगला नूनाखेड़ा निवासी सुनील पुत्र धर्म सिंह और उसका एक साथी काला पुत्र सहेंद्र ढिंढावली ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाते हैं। दोनों ईंट ढोने का काम करते हैं। रविवार को दोनों ट्रैक्टर को लेकर भट्ठे पर जा रहे थे। तितावी क्षेत्र में हिंडन नदी में बनाए गए रास्ते से ट्रैक्टर-ट्रॉली निकाल कर ले जा रहे थे। पानी में पहुंचने के बाद ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ गया। तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर पलट गया। इससे ट्रैक्टर पर बैठा काला दूर जा गिरा, वहीं सुनील उसके नीचे दब गया। किसी तरह संभलकर काले ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा कर सुनील को तलाशा, लेकिन तब तक उसकी दम घुटने से मौत हो चुकी थी। उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के उसके शव को लेकर चले गए। तितावी इंस्पेक्टर ने बताया कि दुर्घटना से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed