{"_id":"5a9aee794f1c1b5e6e8b85ac","slug":"101520103033-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूषण की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूषण की हार्ट अटैक से मौत
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भूषण सिंह की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। उन्हें ब्रेन हैमरेज उस समय हुआ जब वह पार्टी कार्यालय पर पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत के जश्न की तैयारी कर रहे थे। उनकी मौत से पार्टी कार्यकर्ताओं को गहरा सदमा लगा। सूचना मिलते ही पार्टी के नेता उनके घर की ओर दौड़े।
लंबे समय से भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता के रुप में जुडे़ रहे जिला उपाध्यक्ष भूषण सिंह पचेंडा की शनिवार को ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। रुड़की रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत के जश्न की तैयारी चल रही थी। अचानक उन्होंने अपने साथियों को बताया कि उन्हें घबराहट हो रही है। पार्टी कार्यकर्ता कंवरपाल वर्मा उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। इसके तुरंत बाद उन्हें हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ देवेंद्र सैनी के यहां ले जाया गया। डॉ. ने उनका परीक्षण कर जवाब दे दिया। 54 वर्षीय भूषण सिंह की मौत की सूचना पार्टी कार्यकर्ताओं में फैल गई। सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक प्रमोद ऊंटवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, देशबंधु तोमर, शरद शर्मा आदि परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। भूषण सिंह के शव को रात्रि में ही पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भेजा गया। पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई रात्रि में ही पूरी की गई। पूर्व मंत्री दीपक कुमार और पूर्व विधायक अनिल कुमार ने भी भूषण सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।
भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे भूषण सिंह
भूषण सिंह भाजपा के दो बार अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे। भाजपा की अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे। दो योजनाओं से वह लगातार भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। वह कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर भी रहे। वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष थे। जिला पंचायत के वह सदस्य भी रहे। वे अपने पीछे तीन लड़के और एक लड़की छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को सूचना दी थी भूषण सिंह ने
मौत से पहले भूषण सिंह ने पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत के जश्न के लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय पर एकत्र होने की सूचना दी थी। जिस समय घटना हुई उस समय कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्र होना शुरू हो गए थे। जश्न से पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी मौत से बड़ा शोक लग गया। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने भूषण सिंह के परिवार के हवाले से बताया कि अंतिम संस्कार आज सुबह नौ बजे उनके गांव पचेंडा के शमशान घाट में ही किया जाएगा।