{"_id":"5a8723604f1c1bf17b8b7a16","slug":"101518805856-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी संघ में संचालक पद पर शिमला जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी संघ में संचालक पद पर शिमला जीती
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। कस्बे में स्थित सहकारी संघ के व्यक्तिगत डायरेक्टर के पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच हुए चुनाव में शिमला देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 28 मतों से पराजित किया। आज सहकारी संघ के सभापति पद का चुनाव होगा।
कस्बे में स्थित सहकारी संघ पर 14 डायरेक्टर चुने जाते हैं, जिनमें से 12 डायरेक्टर क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों से नामित होकर आते हैं, जबकि एक डायरेक्टर शासन द्वारा नामित होता है। एक डायरेक्टर जो व्यक्तिगत के रूप में होता है उसका चुनाव होता है। उक्त डायरेक्टर के चुनाव में कुल 265 मतदाता है। इस बार यह पद महिला के लिए आरक्षित था। शुक्रवार को हुए चुनाव में दो उम्मीदवार शिमला देवी और कमलेश देवी चुनावी मैदान में थीं। चुनाव अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि उक्त एक पद के लिए हुए मतदान में कुल 265 मतदाताओं में से 221 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें शिमला को 124 और कमलेश को 96 मत प्राप्त हुए , जबकि एक मत निरस्त पाया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वही शनिवार को सहकारी संघ लिमिटेड के सभापति और उपसभापति पद का चुनाव होगा। जिसके लिए सहकारिता क्षेत्र की राजनीति के दिग्गज नेताओं ने जोड़तोड़ करनी शुरू कर दी है।