{"_id":"5a70c6254f1c1b8e268b746a","slug":"101517340197-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई
पुरकाजी। क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर दो मिनट का मौन धारण कर उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मैराज खालिद ने बच्चों को विस्तार से बताते हुए कहा कि गांधीजी ने सत्य बोलने, स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने की सलाह दी है। आज हम सबको उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। उसके बाद गांधीजी पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर शाहीन, गौरव व साहिब और तनुजा को पुरस्कृत किया गया।
पुरकाजी बाईपास पर खड़ा ट्रक चोरी
पुरकाजी। पुरकाजी बाईपास पर खड़े ट्रक को सोमवार को चोर चोरी कर ले गए ट्रक चालक ने थाने पर तहरीर देकर पुलिस से ट्रक का सुराग लगाने की गुहार की है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के पुरबालियान निवासी राजू, मांडी मुजफ्फरनगर निवासी ताबर अली का ट्रक चलाता है। सोमवार रात वह अपने ट्रक को पुरकाजी बाईपास पर खड़ा कर अपने घर चला गया। मंगलवार सवेरे ट्रक लेने आए चालक ने वहां पर ट्रक नहीं मिलने पर घटना की जानकारी ट्रक स्वामी को दी, जिस पर मौके पर पहुंचे ट्रक स्वामी ने इधर-उधर ट्रक की काफी तलाश की। ट्रक का कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को तहरीर देकर ट्रक का सुराग लगाने की गुहार की है। पुलिस निकट के ही एक बहती सेंटर स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिसकी जांच की जा रही है।
तीन लोगों का चालान किया
पुरकाजी। पुलिस ने सोमवार को ग्राम भूराहेड़ी में हुए सड़क हादसे में मासूम बच्ची की मौत की घटना में आरोपी ट्रैक्टर चालक अनुराग निवासी ग्राम भूराहेड़ी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कस्बा पुरकाजी के मोहल्ला जाटान निवासी तौसीफ और आरिफ को चाकू के साथ गिरफ्तार कर तीनों का मंगलवार को चालान कर दिया है।