{"_id":"5a60f1924f1c1b6b268b5400","slug":"101516302738-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ले से नगदी और मोबाइल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ले से नगदी और मोबाइल उड़ाया
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गल्ले से नगदी और मोबाइल उड़ाया
छपार। मस्जिद में नमाज पढ़ने गए एक डॉक्टर के क्लीनिक में रखे गल्ले से चोरों ने पांच हजार रुपये और एक मोबाइल चोरी कर लिया। गांव बरला स्थित नूर मार्केट में डॉक्टर तैय्यब का क्लीनिक है। वह बृहस्पतिवार को दोपहर मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया था। जब वह वापस आया तो गल्ला खुला हुआ था, उसमें देखा तो वहां रखे 5100 रुपये और मोबाइल गायब था। उसने कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
पशु चोरों को किया गिरफ्तार
पुरकाजी। पुलिस ने करीब दो माह पूर्व कस्बे में हुई पशु चोरी की घटना में कस्बे के ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गत 25 नवंबर की रात चोरों ने कस्बे के मौहल्ला खेड़ा दरवाजा में नसीम, गुड्डू और इसराइल के घेरों में बंधे लाखों रुपयों के 9 पशु चोरी की लिए थे। पुलिस ने बुधवार रात कस्बे के मौहल्ला कस्सावान निवासी कमर आलम कुरैशी और उसके पिता यामीन कुरैशी को पशु चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।