{"_id":"5a4d2cb84f1c1bd1408b4929","slug":"101515007160-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में विकास के लिए प्रस्ताव मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में विकास के लिए प्रस्ताव मांगे
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खंड विकास कार्यालय में बुधवार को ब्लाक के ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों की बैठक हुई। इसमें गांव में विकास के लिए प्रस्ताव मांगे गए और वर्ष 2018-19 का मनरेगा का लेबर बजट पारित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से ग्राम नंगला दुहेली, छपार और खुड्डा आदि में सीसी सड़क बनाने आदि के छह प्रस्ताव आए। इसके अलावा पिछली बैठक की कार्रवाई, मनरेगा की प्रगति और बाल विकास एवं पुष्टाहार, राष्ट्रीय पेयजल योजना, स्वास्थ्य बीमा, स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख निशि त्यागी और संचालन बीडीओ तुलसी राम ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य छोटी बेगम, ग्राम प्रधान नवीन राठी, मगन सिंह, इनामुलहक के अलावा बीडीसी सदस्य प्रकाश वती, अरविंद, संजय कुमार, भूषण त्यागी, परमजीत, नीटू आदि मौजूद रहे।
ससुराल में आए व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। थाना मंसूरपुर निवासी बिल्लू कुमार मंगलवार को पुरकाजी कस्बे में अपनी ससुराल आया था। जहां रात में ठंड लगने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। ससुराल वाले बुधवार को उसे स्थानीय अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में उसे खून की उल्टी हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना कोई कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।