फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं का तितावी थाने पर हंगामा

भाकियू कार्यकर्ताओं का तितावी थाने पर हंगामा

Sun, 31 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं का तितावी थाने पर हंगामा
तितावी (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

भाकियू के कार्यकर्ता के साथ तितावी थाने के मुंशी द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर तितावी थाने में जमकर हंगामा किया। जिसके बाद तितावी थाने के मुंशी द्वारा माफी मांगने पर भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए।

रविवार सुबह सैदपुरा खुर्द में एक ही समुदाय के दो पक्षों में मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। झगड़े के बाद थाने पर धौलरी गांव से भाकियू कार्यकर्ता विपिन आ गया। उसने दोनों पक्षों का थाने में ही समझौता करा दिया। जिसके बाद समझौता नामा लिखकर तितावी थाने में तैनात मुंशी रामबीर को दे दिया। आरोप है कि मुंशी ने भाकियू कार्यकर्ता पर कोई टिप्पणी कर दी। जिस पर दोनों में थाने में बहस हो गई। विपिन ने इसकी सूचना भाकियू के अन्य कार्यकर्ताओं को दे दी। कुछ देर बाद ही वहां भाकियू के कार्यकर्ता एकत्र हो गए और थाने में घुसकर पुलिस का घेराव कर हंगामा कर दिया। मुंशी रामबीर के निलंबन की मांग करने लगे। उस समय तितावी थानाध्यक्ष सूबे सिंह कही बाहर गए हुए थे। फोन पर जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने मुंशी रामबीर को माफी मांगने को कहा और भाकियू कार्यकर्ताओं को मुंशी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए। मौके पर विकास सैनी, सोनू ठाकुर, सहदेव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed