फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वेज रिवीजन नहीं होने से नाराजगी

वेज रिवीजन नहीं होने से नाराजगी

Thu, 14 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
वेज रिवीजन नहीं  होने से नाराजगी
बीएसएनएल कर्मियों की हड़ताल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीएसएनएल की सभी यूनियनों के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली के आह्वान पर जिले के बीएसएनएल कर्मी हड़ताल पर रहे। दस साल से वेज रिवीजन नहीं होने से कर्मचारी नाराज हैं।

नईमंडी के मुख्य कार्यालय पर हड़ताल के साथ धरना-प्रदर्शन भी हुआ। कर्मचारी नेता ओमकार शर्मा ने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारी लगातार वेतन पुन:निर्धारण की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों की आवाज को नहीं सुना गया। यही कारण है कि सभी संगठनों ने एक होकर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन भी पूरे देश के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल मजबूरी में करनी पड़ी। योगेंद्र सिंह ने कहा कि दस साल से वेज रिवीजन नहीं किया गया। बीएसएनएल यह कहकर टाल जाता है कि वह घाटे में है, जबकि बैंकों और बीमा कर्मचारियों के साथ ऐसी कोई शर्त नहीं है। कर्मचारी नेता एनडी त्यागी ने कहा कि बीएसएनएल बोर्ड कर्मचारियों के भार को वहन करने में सक्षम है। बीएसएनएल के 66 हजार टावर की संपत्ति को सरकार दूसरी सहायक टावर कंपनी बनाकर उसे सौंप रही है। इन टावरों का लाभ अब इस कंपनी को जाएगा। बीएसएनएल को इससे नुकसान होगा। धरने को कुलश्रेष्ठ, सुरेशचंद, सुखपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, राधेश्याम सैनी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed