{"_id":"5a25987d4f1c1bf4688bf4ba","slug":"101512413309-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर टीम का ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर टीम का ट्रॉफी पर कब्जा
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर टीम का ट्रॉफी पर कब्जा
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। अकॉर्ड क्रिकेट अकादमी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन मैचों की सीरीज में मंसूरपुर की टीम ने नोएडा की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में नोएडा और मंसूरपुर की टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गई। जिसमें मंसूरपुर की टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। दोनों टीमों के बीच प्रत्येक मैच 30 ओवर का खेला गया। बेस्ट बॉलर की ट्रॉफी नौशाद को दी गई। मैन ऑफ द सीरीज वैभव राठी को दी गई। अंपायर की भूमिका मोहम्मद अतीक ने निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसआई सुनील नागर ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान पुष्पेंद्र चौधरी, मोहम्मद वासिक, दीपांशु, मोहम्मद अतीक, निशांत जोशी आदि आदि का सहयोग रहा।