{"_id":"5a205f804f1c1b156b8b9732","slug":"101512071040-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप के पलटने से कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप के पलटने से कई यात्री घायल
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप के पलटने से कई यात्री घायल
शाहपुर (मुजफ्फरनगर) । मुजफ्फरनगर से शाहपुर की ओर सवारी भरकर आ रही जीप का संतुलन बिगड़ जाने से वह पलट गई। जीप के पलट जाने से गाड़ी में सवार आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
कस्बे में पुलिस की मिलीभगत के चलते डग्गामार वाहनों की भरमार होने के चलते बृहस्पतिवार की शाम एक डग्गामार जीप मुजफ्फरनगर से जीप के अंदर भूसे की तरह सवारियों को भरकर शाहपुर आ रही थी। जब वह गांव हरसौली के पास पहुंची तो अचानक चालक का एक बाइक सवार को बचाने के दौरान संतुलन बिगड़ गया, जिसमें सवारियों से भरी जीप पलट गई। जीप में सवार आधा दर्जन सवारियां गंभीर घायल हो गई। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को जीप से निकाला और आनन-फानन में उपचार के लिए पहुंचाया। सूचना पर हरसौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।