फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला आज होगा

प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला आज होगा

Fri, 01 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला आज होगा
प्रत्याशियों की हार जीत का फैसला आज होगा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर पालिका परिषद् के चुनाव में पालिका अध्यक्ष व सभासद पदों पर चुनाव लड़े प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होगा। शुक्रवार को मतगणना प्रात: 8 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। पर्यवेक्षक देवाशीष पांडे ने मतगणना की तैयारी का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है।

एसडीएम राम अवतार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे तक मतगणना का काम पूरा कर दिया जाएगा। मतगणना पूर्ण होने पर सभी प्रत्याशियों के जीत व हार के परिणाम सामने आ जाएंगे। मतगणना कराने के लिए 30 टेबल लगवा दी गई है। बृहस्पतिवार की शाम को पर्यवेक्षक देवाशीष पांडे ने मतगणना की तैयारी को लेकर मतगणना स्थल कबूल कन्या इंटर कालेज में जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बृहस्पतिवार की देर शाम को बैरिकेडिंग लगाने का काम पूर्ण कर लिया गया था। शुक्रवार की सुबह छह बजे से भारी वाहनों को नगर में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed