{"_id":"5a15d38d4f1c1b70548beec5","slug":"101511379853-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना तौल सेंटर बंद होने पर किसानों ने हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना तौल सेंटर बंद होने पर किसानों ने हंगामा
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना (मुजफ्फरनगर)।
टिकौला शुगर मिल पर तौल सेंटर बंद हो जाने से नाराज किसानों ने लिपिक का घेराव कर हंगामा कर दिया। इंडेंट कम कटने से नाराज किसानों ने दूसरा सेंटर चलाने की मांग की है।
मोरना सहकारी समिति से जुडे़ ग्राम जड़वड़ में टिकौला शुगर का गन्ना सेंटर लगता है। जहां टिकौला शुगर मिल द्वारा इंडेंट कम काटने तथा बी सेंटर चालू न होने से किसान परेशान हैं। मिल द्वारा गन्ने की खरीदारी न करने से उनके खेतों में गन्ने की फसल ज्यों की त्यों खड़ी है तथा कुछ किसान गन्ने की फसल काटकर कम दामों पर कोल्हू आदि में बेचने को मजबूर हो रहे है। जिससे किसान को आर्थिक नुकसान हो रहा है तथा खेत खाली न होने से गेहूं की बुवाई समय पर नहीं हो पाएगी। किसानों ने मिल प्रशासन पर आरोप लगाते हंगामा कर दिया। बताया कि मिल प्रशासन दूसरा सेंटर जानबूझकर नहीं चला रहा है। यदि दूसरा सेंटर शीघ्र चालू हो जाए तो इंडेंट बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। जिससे गेहूं की फसल की बुवाई समय पर हो सकती है। मौके पर ज्ञानप्रकाश, मास्टर ऋषिपाल, जितेंद्र, सुबह सिंह, गजेसिंह, सरदार ब्रह्मपाल, गोविंदा, ओमप्रकाश, सोनू, राजेंद्र आदि शामिल थे।