{"_id":"5a0747dc4f1c1b65548bc89c","slug":"101510426588-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भैरवाष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भैरवाष्टमी
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कल्लरपुर कछौली स्थित भैरव मंदिर का वार्षिकोत्सव और भैरवाष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भगवती जागरण और महाकाल के महायज्ञ का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ जिले के लोग और अधिकारी भी उपस्थित रहे। अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया।
कल्लरपुर कछौली स्थित भैरव मंदिर प्रांगण में मंत्रोच्चार के साथ प्रमुख उद्यमी भीमसेन कंसल ने मां की ज्योति प्रचंड की। इसके बाद लक्खा एंड पार्टी ने सुंदर भजनों और झांकियों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। मंदिर के अधिष्ठाता ठाकुर नकली सिंह गुरुजी ने सभी को आशीर्वाद दिया। मधुर भजनों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। महाकाल महायज्ञ में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं। आयोजन में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक अग्रवाल और सीओ सिटी हरीश भदौरिया के अलावा इंद्रसेन बिंदल, अरविंद राज शर्मा, प्रेमपाल संधावली, कमल किशोर, जगदीश पांचाल, अतुल जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आयोजन में मुकेश धीमान, राजकुमार पुंडीर, अभिषेक वालिया, पंवन पांचाल, योगेश धीमान, राकेश बंसल, तेजवीर पांचाल, बंटी शुक्ला आदि का विशेष योगदान रहा।