{"_id":"59b58ee94f1c1be67f8b5b21","slug":"101505070825-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनेक रोगों पर काबू करने के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनेक रोगों पर काबू करने के उपाय बताए
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग के प्रचार-प्रसार पर डॉक्टर सम्मानित किए
मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित तनेजा हॉस्पिटल में आईएनओ के तत्वावधान में सेमीनार का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने अनेक रोगों से बचाव के उपाय बताए। सेमिनार में योग के प्रचार-प्रसार के लिए चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान योग द्वारा एंड्रोक्राइन ग्लैंड्स और उससे निकलने वाले हरमोन के बनने एवं कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संगठन के संरक्षक डॉ महेंद्र तनेजा ने डायबिटीज, थायराइड, ब्लड प्रेशर, धड़कन तथा ह्दय रोग पर काबू पाने के लिए अनेक उपाय बताए। उन्होंने कहा कि आसन एक सामान्य व्यायाम नहीं है, यह एक यौगिक क्रिया है, जिसको सांसों की गति एवं आधारित चक्र पर ध्यान केंद्रित करके की लाभ पाया जा सकता है। डॉ अमित नागपाल ने एक्यूप्रेशर से शरीर एवं दृष्टि के साथ करने से शरीर का पैराशिम्येथेटिक तंत्र को समायोजित कर संपूर्ण शरीर एवं ग्रथिंयों को संतुलित किया जा सकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य भूदेव, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ प्रेम सिंह, संजीव शर्मा को समाज में उत्कृष्ट कार्य एवं योग के प्रचार-प्रसार के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंडित संजीव शर्मा ने किया। इस दौरान डॉ धीरेंद्र, डॉ राजीव, डॉ प्रवीन सूरी, डॉ विनोद कश्यप, मनोज पाल, अंकुर वाधवा, संजय राठी, धीरज पालीवाल, नुपुर गर्ग, मंजू वर्मा, रंजना, रिषी, वेदपाल आदि मौजूद रहे।