{"_id":"59a468294f1c1bb7018b45e2","slug":"101503946793-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बिजली ठप रहने से लोग हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बिजली ठप रहने से लोग हलकान
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के कारण 20 घंटे बिजली गुल
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। ग्रामीण इलाकों में मुख्यमंत्री के 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। रविवार रात बारिश होने के कारण बिजली आपूर्ति 20 घंटे से ठप है। नतीजतन लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।
करीब सात साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से चरथावल में नए बिजलीघर से आपूर्ति शुरू की गई थी, तब इस लाइन को लालूखेड़ी से हटाकर चरथावल को जलालाबाद बिजलीघर से जोड़ा गया था। कस्बे समेत दो दर्जन गांवों के लोगों को बेहतर आपूर्ति की आस जगी थी, लेकिन बेहतर के बजाय आपूर्ति और बदतर हो गई है। आंधी अथवा मामूली बरसात में भी फाल्ट के कारण लोगों की मुसीबत बन जाती है। सुशील कश्यप, संदीप कंसल, दिनेश कुमार, अमरीश त्यागी, कुक्कू त्यागी आदि ने सीएम योगी आदित्यनाथ से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।