फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वकीलों का नोवर्क और लेखपालों ने किया यज्ञ

वकीलों का नोवर्क और लेखपालों ने किया यज्ञ

Tue, 22 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
वकीलों का नोवर्क और  लेखपालों ने किया यज्ञ
ट्रेन हादसे से व्यापारी और वकील भी गमजदा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। खतौली में उत्कल ट्रेन हादसे के कारण व्यापारियों और कर्मचारियों में शोक व्याप्त है। इस हादसे को लेकर लेखपालों ने यज्ञ का आयोजन किया। अधिवक्ताओं ने अदालतों में काम नहीं किया।
बार एसोसिएशन की शोक सभा में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर ट्रेन हादसे का शिकार हुए मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की गई। पीड़ित परिवारों को हादसे से उबरने के लिए ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। अधिवक्ताओं ने दुख की इस घड़ी में न्यायालय में कार्य नहीं किया। अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा है। ज्ञापन में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को दंडित किए जाने और पीड़ित परिवारों को अधिकतम मुआवजा देने की मांग की गई। लेखपाल संघ बुढ़ाना की ओर से तहसील मुख्यालय के प्रांगण में शिव मंदिर के सामने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया। शोकसभा में भी दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की गई। लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सहित सभी पदाधिकारी और लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

व्यापार संघ बुढ़ाना की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की गई। इस मौके पर व्यापार संगठन के सभी पदाधिकारी तथा व्यापारी मौजूद रहे। प्रेस एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में रेल दुर्घटना के शिकार हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रदीप मित्तल सहित एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed