फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पकडनी थी उत्कल, मिली शालीमार

पकडनी थी उत्कल, मिली शालीमार

Mon, 21 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
पकडनी थी उत्कल, मिली शालीमार
पकड़नी थी उत्कल, मिली शालीमार
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर से दिल्ली गाजियाबाद और नोएडा जाने वाले सैकड़ों युवक नौकरी के अलावा विभिन्न कोचिंग सेंटरों में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। चरथावल के छात्रों की शनिवार में उत्कल निकल गई, तो दिल्ली स्टेशन से शालीमार पकड़कर घर के लिए चले, लेकिन मेरठ आकर जब उन्हें उत्कल ट्रेन के खतौली में दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चला तो वह कांप गए।
कस्बे के इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र सार्थक, अंकित और अर्पण शनिवार सुबह नोएडा और गुरुग्राम कोचिंग के सिलसिले में गए थे। सार्थक और खतौली निवासी शिवम को कोचिंग के बाद इंटरसिटी ट्रेन मिल गई थी। हादसे से पहले शिवम खतौली उतर गया था। उनके दो साथी अंकित और अर्पण की काम में देरी के कारण निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से उत्कल एक्सप्रेस पकड़नी थी। लेकिन वह भी निकल गई, तो दोनों ने पुरानी दिल्ली स्टेशन जाकर मुजफ्फरनगर के लिए शालीमार एक्सप्रेस पकड़ी थी। मेरठ आकर उन्हें हादसे की सूचना मिली तो वह सिहर उठे। उनके परिजनों और दोस्तों ने उनके पास फोन पर संपर्क साधा। दोनों के शालीमार से मेरठ उतरकर रोडवेज बस द्वारा आने की जानकारी मिली, तो परिजनों और दोस्तों ने राहत की सांस ली। दरअसल कस्बे का अंकित दो दिन पूर्व भी गुरुग्राम से इंटरव्यू देकर उत्कल एक्सप्रेस से ही मुजफ्फरनगर आया था।
विज्ञापन


रेल हादसे पर जताया शोक
चरथावल। खतौली रेल हादसे में मारे गए यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए कस्बे के लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की। पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, भाजपा नेता कुबेर दत्त त्यागी, अर्पित भारद्वाज, सपा नेता कुशलपाल त्यागी, नगराध्यक्ष सलीम त्यागी, कांग्रेस नेता नवीन गर्ग, जिपंस राकेश वशिष्ठ एडवोकेट ने रेल हादसे पर दु:ख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed