{"_id":"5990ad5c4f1c1b04508b484c","slug":"101502653788-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल में ठेकेदार का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल में ठेकेदार का हंगामा
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल में ठेकेदार का हंगामा
खतौली(मुजफ्फरनगर)। त्रिवेणी शुगर मिल में मोहल्ला जैननगर निवासी सुभाष शुगर मिल में ठेका लेकर काम करता है। ठेकेदार सुभाष ने रविवार को मिल में हंगामा खड़ा कर दिया। उसका आरोप था कि मिल अधिकारी उसको ठेका देने के बजाए किसी अन्य ठेकेदार को ठेका दे रहे हैं। सुभाष ने मिल में ही आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। चेतावनी से मिल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। अधिकारियों द्वारा शिकायत करने पर पुलिस मिल में पहुंची। पुलिस हंगामा कर रहे ठेकेदार को पकड़ कर थाने में ले आई। जानकारी मिलने पर थाने में कुछ भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में ठेकेदार को समझाया। उसको मिल अधिकारियों से बातचीत करने को कहकर अपने साथ थाने से ले गए।