{"_id":"5988bcf04f1c1bdd558b47ff","slug":"101502133488-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाते-जाते भिगा रहा सावन, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाते-जाते भिगा रहा सावन, गर्मी से राहत
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना
मुजफ्फरनगर। आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। दिनभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया। देर शाम को रक्षाबंधन का पर्व मनाकर लोगों ने सड़कों पर टहल कर बूंदाबांदी का आनंद लिया।
सावन की मूसलाधार बारिश इस बार नहीं दिखी। आसमान में बादलों के छाने और बूंदाबांदी कर निकल जाने का सिलसिला हफ्तेभर से जारी है। इससे मौसम में उमस और घुटन बढ़ गई। उमस और धूप से लोगों का जीना मुहाल हो गया। सोमवार सुबह अनेक स्थानों पर बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। शहर में दोपहर को बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी। दिनभर बूंदाबांदी का आलम बना रहा। शहरवासियों ने रक्षाबंधन मनाने के बाद देर शाम को सड़कों पर टहलकर सुहाने मौसम का आनंद लिया। आसमान में छाए बादलों से तापमान नीचे गिर गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।