{"_id":"59862bc44f1c1b421b8b45da","slug":"101501965252-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने राहुल पर की हमले की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने राहुल पर की हमले की निंदा
Updated Sun, 06 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने राहुल गांधी पर हमले की निंदा की
मुजफ्फरनगर। गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हुए हमले की पार्टी नेताओं ने निंदा की है। वक्ताओं ने कहा कि बीजेपी उनके कार्यकर्ताओं को डराना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता बीजेपी की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध करेंगे डरकर पीछे नहीं हटेंगे।
पीसीसी सदस्य आनंद प्रकाश त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार देश में अराजकता फैलाकर विरोधियों को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस पार्टी देश में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेगी। प्रदेश सचिव मोहम्मद तारीक ने कहा कि केंद्र सरकार देश की जनता को कारपोरेट घरों का गुलाम बनाना चाहती है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है। राकेश पुंडीर, महफूज राना, उमादत्त शर्मा, बिलकिश चौधरी, दिलशाद त्यागी, फिरोज, ममनून अंसारी, सतीश शर्मा, हरीश भूषण, गोपाल शर्मा, कस्तूर सिंह स्नेही, नरेंद्र गुप्ता, आनंद अग्रवाल, हर्ष त्यागी, जगदीश अरोरा, संदीप श्रीवास्तव आदि रहे।