फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिलाओं ने आबकारी टीम को घेरा, हंगामा

महिलाओं ने आबकारी टीम को घेरा, हंगामा

Sun, 30 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने आबकारी टीम को घेरा, हंगामा
तितावी। सोंहजनी जाटान में शराब के ठेके के संबंध में जांच करने पहुंची आबकारी टीम का महिलाओं ने घेराव कर खूब हंगामा किया। महिलाओं ने कहा कि यदि ठेका बंद नहीं हुआ तो वे उसमें आग लगा देंगी। टीम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत किया।
विज्ञापन

सोंहजनी जाटान की महिलाओं और ग्रामीणों ने चार दिन पहले जिला मुख्यालय जाकर डीएम को ज्ञापन देकर गांव में मंदिर और सरकारी विद्यालय के निकट खुले शराब के ठेके को हटवाने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर शनिवार को आबकारी विभाग की पांच सदस्यीय टीम गांव में जांच को पहुंची। जांच अधिकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने महिलाओं और ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान महिलाओं ने हंगामा कर टीम का घेराव किया। महिलाओं का कहना था कि शराबी शाम होते ही हुड़दंग करते हैं। इस पर निरीक्षक ने महिलाओं को बताया कि उक्त शिकायत की जांच कर ली गई है। रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। उनके आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सुनीता, सोमवती, राधा, सुनील प्रधान, अनंगपाल, चुन्नी, सावत्री, धन्नो, रेखा, सुनीता, महेंद्री मितलेश, प्रीति, प्रकाशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोलेरो में तस्करी की शराब पकड़ी
भौराकलां। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो में ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। लालूखेड़ी की ओर से आई बोलेरो में 20 पेटी अवैध शराब मिली। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र राठौर ने बताया कि चालक अमरपाल निवासी नई मंडी को अवैध शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग अभियान चलाया
छपार। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस ने बरला चौकी के सामने चेकिंग के दौरान कार चालकों पर सीट बेल्ट न लगाने पर चालान कर 13 हजार रुपये वसूल किए।
लखनऊ के लिए आज कूच करेंगे किसान
सोमवार को होगी भाकियू की महापंचायत
भौराकलां। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू की सोमवार को लखनऊ में महापंचायत होगी। लखनऊ के झूलेलाल पार्क में प्रदेश भर से किसान पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अपनी मांग रखेंगे ।

किसान भवन सिसौली में हुई बैठक में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जो किसान मुद्दे अपने घोषणा पत्र में जारी किए थे, उन्हें पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने, गन्ने का बकाया भुगतान तथा फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाए जाने की मांग मुख्य रूप से की जाएगी। भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि रविवार को भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत किसानों के साथ नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed