{"_id":"595a8d204f1c1bbc708b45e6","slug":"101499106592-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एई-जेई को करना होगा क्षेत्र का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एई-जेई को करना होगा क्षेत्र का भ्रमण
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध निर्माण होने पर गिरेगी गाज
मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने एई और जेई को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन एक घंटा वह अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। अवैध निर्माण अब कहीं नहीं होना चाहिए। मानचित्र के आवेदन के एक माह के अंदर नक्शा जारी हो जाना जरूरी है।
प्राधिकरण के कक्ष में समस्त अधिकारियों की बैठक में वीसी ने कहा कि अवर अभियंता, सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता अपने कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। प्रतिदिन अपने क्षेत्र में एक घंटा भ्रमण करें। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कोई निर्माण नहीं होना चाहिए। जहां भी निर्माण होते पाया जाए वहां यह जरूर देख लें कि उनके पास मानचित्र है या नहीं। मानचित्र के लिए आवेदन करने वालों को तीस दिन के अंदर नक्शा जारी हो जाना चाहिए। स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप निर्माण नहीं होता है तो भी कार्रवाई करें। वीसी ने कहा कि इस बार मानसून के दौरान विभाग 6600 पौधे लगाएगा। पौधरोपण शीघ्र शुरू किया जाएगा। वीसी ने छह जुलाई को कालोनाईजर्स और बिल्डर्स के साथ बैठक करने के निर्देश भी दिए।