फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   100% progress should be ensured in the schemes: Kashyap

योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाएं : कश्यप

Sun, 21 Aug 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
100% progress should be ensured in the schemes: Kashyap
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा की। सरकारी योजनाओं का आम जनता को शत-प्रतिशत लाभ देने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने दिव्यांग भरण पोषण अनुदान, शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, यूडीआईडी कार्ड योजना, दुकान निर्माण संचालन योजना, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना, नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल योजना की समीक्षा की। उन्होंने पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, ओ लेवल तथा सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना, शादी अनुदान योजनाओं की समीक्षा की। समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाएं। बैठक में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उप निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के उप निदेशक प्रेम प्रकाश पटेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत कुमार मलिक, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकार दीपिका परिहार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शामली अंशुल चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed