फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   100 crores are being spent to improve power supply

Muzaffarnagar News: बिजली आपूर्ति में सुधार को खर्च हो रहे 100 करोड़

Wed, 26 Mar 2025 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
100 crores are being spent to improve power supply
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विद्युत आपूर्ति मेंं सुधार और कम वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए ऊर्जा निगम 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रहा है। बिजनेस प्लान और आरडीएसएस यानी पुनर्नवीनीकृत वितरण योजना के तहत बिजली आपूर्ति में सुधार व बिजली के जर्जर तारों को बदलने के साथ ही ट्रांसफार्मर क्षमता की बढ़ाई जा रही है।

आबादी बढ़ने के साथ ही बिजली आपूर्ति की मांग भी बढ़ती जा रही है, लेकिन लोड बढ़ने के कारण जर्जर तार और ट्रांसफार्मर में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। इसके चलते आपूर्ति निर्बाध नहीं रह पाती। मांग और आपूर्ति में समन्वय बनाए रखने, निर्बाध आपूर्ति के लिए ऊर्जा निगम बिजली घरों की क्षमता वृद्धि में जुटा है।
विज्ञापन

जर्जर तारों को बदलकर उनके स्थान पर नए विद्युत तार भी खींचे जा रहे हैं। आपूर्ति में सुधार और बिजली घरों की भार क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ऊर्जा निगम बिजनेस प्लान और आरडीएसएस पर 2024-25 के तहत 93 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






-सुजडू में 132केवीए का सब स्टेशन का रुका है काम
ऊर्जा निगम सुजडू में 132 केवीए क्षमता का सब स्टेशन यानी विद्युत उप केन्द्र स्थापित कराने में जुटा है। स्थापना की जिम्मेदारी ट्रांसमिशन इकाई को मिली हुई है, लेकिन सर्वे में क्षेत्र का लोड अधिक न होने के कारण उप केन्द्र स्थापना का काम बीच में रुक गया है। नया विद्युत उप केन्द्र स्थापित होने से भोपा, नरा, जौली आदि बिजली घरों पर भार कम हो जाएगा।



-सात घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से हुई परेशानी


आरडीएसएस योजना के तहत 33/11 केवी बिजली घर गांधी कॉलोनी से बिजली आपूर्ति मंगलवार सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक बंद रही। इस दौरान निगम कर्मियों ने आसपास के जर्जर तारों को बदलने के साथ ही बिजली घर क्षमता वृद्धि का काम भी किया। जिस कारण गांधी कॉलोनी, भोपा रोड, देवपुरम, आदर्श कॉलोनी, द्वारिकापुरी आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं 33केवी पचेंडा रोड के जर्जर तार भी बिजनेस प्लान के अंतर्गत बदले गए। इस कारण आदर्श कॉलोनी, बच्चन सिंह कॉलोनी, सुभाष नगर, शिव नगर सहित ग्राम बागोवाली, रठेड़ी, नसीरपुर आदि क्षेत्रों की सप्लाई भी बाधित रही। रुड़की रोड आदि क्षेत्रों में भी जर्जर विद्युत तार बदले जाने के कारण घंटों तक आपूर्ति बाधित रही।




-विद्युत आपूर्ति में आएगा सुधार : पवन कुमार अग्रवाल

मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि 100 करोड़ से अधिक रुपये के बजट से जनपद में जर्जर विद्युत तार बदलने के साथ ही ट्रांसफार्मर्स की क्षमता वृद्धि और नए बिजली घरों की स्थापना कराई जा रही है, जिससे उपभोक्ताओंं को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed