फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   10-year-old child died after being buried under the debris of the wall

Muzaffarnagar News: दीवार के मलबे में दबकर 10 साल के मासूम की मौत

Tue, 08 Aug 2023 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
10-year-old child died after being buried under the debris of the wall
हादसे में दो चचेरे भाई भी घायल हो गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव पलड़ी में दीवार के मलबे के नीचे दबकर दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे में उसके दो चचेरे भाई घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
गांव पलड़ी निवासी ई-रिक्शा चालक शकूर का 10 वर्षीय पुत्र आदिल अपने चचेरे भाई सात वर्षीय साहिब और पांच वर्षीय सुभान के साथ घर के पास खड़े ई-रिक्शा में खेल रहा था। इसी दौरान पास की दीवार गिर गई । आदिल मलबे में दब गया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दीवार के मलबे में दबे आदिल को बाहर निकाला। उसके दोनों भाई भी मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कस्बे एक चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रधान मोनू सैनी ने पुलिस को हादसे के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष विनय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली । ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed