{"_id":"689cea12f2971ecfa0084256","slug":"10-reputed-educational-institutions-embezzled-rs-42-lakh-in-the-name-of-scholarship-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-152067-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 10 नामी शिक्षण संस्थाओं ने छात्रवृत्ति के नाम पर 42 लाख डकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 10 नामी शिक्षण संस्थाओं ने छात्रवृत्ति के नाम पर 42 लाख डकारे
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वित्तीय वर्ष 2021-22 में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के नाम पर जिले की 10 नामी शिक्षण संस्थाओं ने 42 लाख रुपये की गड़बड़ी की गई। केंद्र सरकार के निर्देश पर कराई गई जांच में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने की पुष्टि हुई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर और श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी समेत आरोपी संस्थानों में कार्यरत 20 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई छात्रवृत्ति के मामले में अनियमितता सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निर्देश पर सीडीओ ने खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम गठित कर 17 शिक्षण संस्थान में वितरित की गई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति का सत्यापन कराया। जांच के दौरान 17 में से 10 शिक्षण संस्थाओं में छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितता पाई गई। जांच में सामने आया कि 10 शिक्षण संस्थाओं के 336 अल्पसंख्यक छात्रों के नाम पर 42 लाख से अधिक का फर्जीवाड़ा किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक अजलान शाह की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस में एक अज्ञात सहित 10 शिक्षण संस्थानों के 20 एचओआई (हेड ऑफ इंस्टीट्यूशन) एवं आईएनओ (इंस्टीट्यूशन नोडल ऑफिसर) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मूलचंद इंटर कॉलेज की नीलम देवी, जयदेश, मदरस इस्लामिया अरबिया सिकंदरपुर के एलन, अंजनी देवी, इस्लामिया डिग्री कॉलेज के मुबारिक, जयदेश, लॉर्ड महावीर कृष्णापुरी के मोहम्मद फैसल, गगन जैन, श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के मैराजुद्दीन, शिवानी देवी, मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के शकील, रूबी देवी, श्री मंगल सिंह आईटीआई के अब्दुल रहीम, जितेंद्र सिंह, दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज बिरालसी के आरिफ अली, अंजनी देवी, जनता इंटर कॉलेज हरसौली में नूर निशां और राकेश शर्मा, केपीएस गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन अलीपुर कलां इशाक अली, जयदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।