फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   10 pairs of turtles released in Ganga, children took a pledge to protect nature

Muzaffarnagar News: गंगा में छोड़े 10 जोड़ी कछुए, बच्चों ने लिया प्रकृति के संरक्षण का संकल्प

Sun, 27 Apr 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
10 pairs of turtles released in Ganga, children took a pledge to protect nature
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरांपुर। शनिवार को पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से हैदरपुर वेटलेंड रामसर साइट पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संकटग्रस्त प्रजाति रेड क्राउन्ड रूफ्ड टर्टल के 10 जोड़ी कछुओं को गंगा नदी में पुनः प्रविष्ट कराया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन टर्टल सर्वाइवल अलायंस लखनऊ वन विभाग, नमामि गंगे परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के जीव-विज्ञान विभाग के 25 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने जैव विविधता की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। साथ ही प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया।


मुख्य अतिथि वन क्षेत्राधिकारी डीएफओ मेरठ रेंज राजेश कुमार ने छात्रों को बताया कि प्रकृति से ही हमारा जीवन है। इसे बचाना हम सभी की जिम्मेदारी होती है। उन्होंने छात्रों को वन्य जीवों से प्रेम करने और उनके संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

टर्टल सर्वाइवल अलायंस से पधारे डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने अपनी टीम के साथ उपस्थित विद्यार्थियों को रेड क्राउन्ड रूफ्ड टर्टल एवं अन्य दुर्लभ प्रजातियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है और इसके संरक्षण के लिए ट्रैकिंग तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा जानवी महंदीयान, स्वर्णिका शर्मा, अनंत चौधरी, अनन्या, और समीर ने वन्यजीव संरक्षण पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। सभी विद्यार्थियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने कहा कि बच्चों को प्रकृति और जीवों के प्रति संवेदनशील बनाना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस प्रकार की सहभागिता उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाएगी। कार्यक्रम के अंत में रेंजर आरिफ जमाल खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed